10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगैर सत्यापन घर में रखे नौकर दंपती का सुराग नहीं

- व्यवसायी परिवार से जहरखुरानी करने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
बगैर सत्यापन घर में रखे नौकर दंपती का सुराग नहीं

बगैर सत्यापन घर में रखे नौकर दंपती का सुराग नहीं

जोधपुर.
सरदारपुरा डी रोड पर वाहन विक्रेता व्यवसायी के परिवार में जहरखुरानी कर रफूचक्कर होने वाले नौकर दंपती को बगैर कोई परिचय पत्र या पुलिस सत्यापन के काम पर रखा गया था। व्यवसायी दंपती के सिर्फ नाम से ही परिचित हैं। वो कहां के रहने वाले हैं और इनकी पृष्ठभूमि कैसी है, इस बारे में उन्हें जानकारी तक नहीं है। एेसे में सिर्फ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि प्रकरण में कार व दुपहिया वाहन व्यवसायी के पुत्र की तरफ से नेपाली नौकर दंपती मोहन व कमला के खिलाफ जहरखुरानी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घरेलू कामकाज के लिए नौकरी पर रखने वाले व्यवसायी के पास दोनों के सिर्फ नाम ही हैं। वे कहां के रहने वाले हैं और कहां से आए हैं, इस बारे में कोई पता नहीं है। उप निरीक्षक प्रवीण जुगतावत को जांच सौंपी गई है।
घर से भागकर नेहरू पार्क पहुंचे, फिर ओझल

नेपाली दंपती ने गत शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे मंचूरियन में जहरीला पदार्थ मिलाकर व्यवसायी के परिवार को खिलाया था। जिससे वृद्ध, पुत्र व पुत्रवधू व एक पौत्र बीमार हो गए थे। रिश्तेदार के यहां का भोजन करने से रौनक बीमार होने से बच गया था। एेसे में नौकर दंपती घर में लूटपाट नहीं कर पाए थे और कमरे में जाने के बहाने से गायब हो गए थे। पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली तो नौकरों की तलाश शुरू की। सरदारपुरा डी रोड से दोनों आरोपी नेहरू पार्क तक पहुंचे थे, जहां से फिर वे डीआरएम कार्यालय रोड तक जाते दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं लग सका।