11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट के तीसरे आरोपी का सुराग नहीं, दो रिमाण्ड पर

- अंधेरे में सुनसान जगह पर लूटपाट का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
लूट के तीसरे आरोपी का सुराग नहीं, दो रिमाण्ड पर

लूट के तीसरे आरोपी का सुराग नहीं, दो रिमाण्ड पर

लूट के तीसरे आरोपी का सुराग नहीं, दो रिमाण्ड पर
- अंधेरे में सुनसान जगह पर लूटपाट का मामला
जोधपुर.
राह चलते अकेले व्यक्तियों से अंधेरे व सुनसान जगहों पर लूटपाट करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत ने बुधवार को बनाड़ थाना पुलिस की रिमाण्ड पर भेज दिया। वहीं, एक अन्य आरोपी को सुराग नहीं लग पाया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार चिरढाणी में जाणियों की ढाणी निवासी राकेश पुत्र राजूराम बिश्नोई व जालेली फौजदार निवासी भजनलाल पुत्र सहीराम बिश्नोई को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। गिरोह के साथी तिलवासनी गांव निवासी राकेश बिश्नोई अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है।

गौरतलब है कि लूटपाट की पांच वारदातों के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जो बनाड़ में मकान किराए पर लेकर रह रहे थे और आस-पास के क्षेत्र में लूटपाट कर रहे थे।