10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नही रहे जोधपुर की सबसे बड़ी ईदगाह के पेश इमाम

नही रहे जोधपुर की सबसे बड़ी ईदगाह के पेश इमाम
less than 1 minute read
Google source verification
नही रहे जोधपुर की सबसे बड़ी ईदगाह के पेश इमाम

नही रहे जोधपुर की सबसे बड़ी ईदगाह के पेश इमाम

जोधपुर. शहर की सबसे बड़ी जालोरी गेट ब्रह्नबाग़ ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हाजी मोहम्मद याकुब कादरी का मंगलवार शाम एम्स में इंतकाल हो गया। करीब 64 वर्षीय इमाम पिछले 36 साल से लगातार ईद की नमाज पढ़ाते रहे। मौलाना याकुब के इंतकाल की खबर से मुस्लिम समुदाय के लोगों में शोक की लहर छा गई। शहर काजी वाहिद अली, शहर खतीब काजी मोहम्मद तैयब अंसारी, समाजसेवी इकबाल खान, सामाजिक कार्यकर्ता शौकत अली लोहिया सहित विभिन्न मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मौलाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि मौलाना कादरी को उनके बाड़मेर स्थित पैतृक गांव में सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।

ईदुल फितर की नमाज
जालोरीगेट ईदगाह परिसर में 25 मई को ईदुल फितर की नमाज पेश इमाम मौलाना मोहम्मद याकुब कादरी की जेरे सरपरस्ती में अदा की गई थी जिसमें कुल सात लोगों ने भाग लिया था।