10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सरे फिल्में नहीं, अब चुनाव के बाद ही एक्सरे होंगे

  - मंडोर सैटेलाइट अस्पताल में करीब 2 माह से नहीं हो रहे मरीजों के एक्सरे - सीबीसी जांच भी बाहर कराने को मजबूर मरीज
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 14, 2019

jodhpur

एक्सरे फिल्में नहीं, अब चुनाव के बाद ही एक्सरे होंगे

जोधपुर।

नयापुरा स्थित राजकीय सैटेलाइट मण्डोर चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं मरीजों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में मरीजों को एक्सरे व अन्य बीमारियों से जुड़ी निशुल्क जांचों की सुविधा नहीं मिल रही है। एेसी स्थिति में मरीज अपने क्षेत्र से दूर बड़े सरकारी अस्पतालों या निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच कराने को मजबूर है। सरकार की ओर से मण्डोर व आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए नयापुरा तिीन-चार दिन में स्थत चिकित्सालय को जिला अस्पताल का दर्जा दिया गया था। यहां सरकार की ओर से राजकीय अस्पतालों में मरीजों की जाने वाले रक्तजांच, एक्सरे सहित अन्य बीमारियों की जांचें निशुल्क करने का प्रावधान है । अस्पताल प्रबंधन की अव्यवस्थाओं के परिणाम मरीजों को भुगतने पड़ रहे है। जिला अस्पताल होने के नाते यहां पर प्रतिदिन करीब 500 मरीजों का आउटडोर रहता है।

2 माह से एक्सरे नहीं

अस्पताल में पिछले करीब 2 माह से मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। एक्सरे रूम बंद पड़ा है। सरकारी सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीज बाहर निजी लेब से एक्सरे करवा रहे है, जहां उनको 250 से 500 रुपए तक देने पड़ रहे है। इसके अलावा, एनीमिया, आम संक्रमण से कैंसर तक कई स्वास्थ्य समस्याओं में पता लगाने वाली महत्वपूर्ण रक्त जांच कम्पलीट ब्लड काउंट (सीबीसी ) टेस्ट नहीं हो रहा है। एक्सरे सुविधा नहीं होने के बावजूद भी चिकित्सक मरीजों को सरकारी पर्ची पर एक्सरे कराने का लिख रहे है।

-

फिल्में नहीं, चुनाव के बाद होंगे एक्सरे

अस्पताल प्रबंधन मरीजों को एक्सरे नहीं होने के कई बहानें बताकर रवाना कर देते है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कभी मशीन खराब होने का तो कभी एक्सरे फिल्में नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। हाल ही, मरीजों को चुनाव के बाद एक्सरे फिल्में आने व एक्सरे शुरू होने का बताया जा रहा है।

--

मैं अपनी और क्षेत्र के लोगों की एक्सरे व रक्तजांच की समस्या को लेकर अस्पताल के चक्कर काट रहा हूं, समाधान नहीं हो रहा है। अब मुख्यमंत्री व जिला कलक्टर को पत्र लिख समस्या समाधान की मांग की है।

अर्जुनसिंह, पीडि़त

--

सिलिकोसिस मरीजों की जांचों के कारण एक्सरे फिल्में खत्म हो गई। सीबीसी जांच के लिए ट्यूब्स भी नहीं है। एक्सरे फिल्मों व सीबीसी ट्यूब्स खरीदने की प्रक्रिया कर चुके है। जल्द ही मरीजों की सुविधा मिल जाएगी।

डॉ राजेश टेवानी, प्रभारी

सैटेलाइट अस्पताल, मण्डोर