10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-दो दिन में असर दिखाएगी उत्तरी-पूर्वी हवाएं

- विक्षोभ का असर खत्म होते ही सामान्य हुआ मौसम, रात का पारा 20 व दिन का 30 डिग्री के समीप
less than 1 minute read
Google source verification
एक-दो दिन में असर दिखाएगी उत्तरी-पूर्वी हवाएं

एक-दो दिन में असर दिखाएगी उत्तरी-पूर्वी हवाएं

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही सोमवार को मारवाड़ में मौसम सामान्य होने लग गया। रात का पारा 20 डिग्री और दिन का 30 डिग्री के समीप रहा। प्रदेश में उत्तरी-पूर्वी ठंडी हवाएं चल रही है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के हाल ही में गुजरने से तापमान में उतनी गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में इन हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट जाएगी। इससे रात को तेज सर्दी पडऩे की संभावना है।
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता 62 फ़ीसदी रही। सुबह-सुबह सर्दी का एहसास रहा लेकिन दिन चढऩे के बाद चटख धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। दोपहर में पारा 30.6 डिग्री पर पहुंचा। दिन और रात के तापमान में महज 12 डिग्री का अंतर होने से औसतन मौसम सामान्य ही बना रहा। दूरदराज के इलाकों और ग्रामीण हिस्सों में जरूर तेज सर्दी महसूस की गई। आने वाले एक-दो दिन में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना है।
बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 18.2 और अधिकतम 32.3 डिग्री मापा गया वही जैसलमेर में रात का पारा 13.5 और दिन का 29.5 डिग्री रहा।