10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

isolation coach–दिल्ली सरकार ने की मांग, उत्तर पश्चिम रेलवे ने भेजे 150 आइसोलेशन कोच

- सबसे ज्यादा जोधपुर से भेजे गए
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 22, 2020

isolation coach--दिल्ली सरकार ने की मांग, उत्तर पश्चिम रेलवे ने भेजे 150 आइसोलेशन कोच

isolation coach--दिल्ली सरकार ने की मांग, उत्तर पश्चिम रेलवे ने भेजे 150 आइसोलेशन कोच

जोधपुर।
देश में कोरोना महामारी के शुरुआती दौर व लगातार बढ़ते जा रहे संक्रमण को रेलवे ने गंभीरता से लिया। रेलवे ने ट्रेनों के एसी व स्लीपर कोचों को कोविड आइसोलेशन कोच बनाने का विकल्प रखा। ताकि विपदा के समय इन कोचों को उपयोग मरीजों को भर्ती करने के लिए हो सके। पीएमओ के निर्देशों के बाद रेलवे बोर्ड ने मार्च में ही रेलवे कोचों को आइसोलेशन कोच में परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया था। हाल ही में दिल्ली सरकार की अनुसंशा पर उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 150 आइसोलेशन कोच दिल्ली भेजे गए।


सबसे ज्यादा जोधपुर व सबसे कम बीकानेर से भेजे गए
मण्डल-- कोच संख्या
जोधपुर- 50
अजमेर- 40
जयपुर- 40
बीकानेर- 20
--------------
कुल---- 150
-------------
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने अग्रिम रूप से एहतिहात के तौर पर तैयारियां शुरू कर दी थी। हाल ही में दिल्ली 150 कोच भेजे गए है।
अभय शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर
--