11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

. . .तो कैसे पता चले मौसम का मिजाज?

फलोदी में पिछले ६ माह से रिकॉर्ड नहीं हो रहा न्यूनतम तापमान, तापमापी के इंतजार में चली गई सर्दी
less than 1 minute read
Google source verification
minimum tharmometer in not available in phalodi

फलोदी में पिछले ६ माह से रिकॉर्ड नहीं हो रहा न्यूनतम तापमान, तापमापी के इंतजार में चली गई सर्दी

फलोदी में पिछले ६ माह से रिकॉर्ड नहीं हो रहा न्यूनतम तापमान, तापमापी के इंतजार में चली गई सर्दी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. मौसम की सुर्खियों में रहने वाले फलोदी शहर का न्यूनतम तापमान पिछले करीब ६ माह से रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा है। दरअसल गत दिसम्बर २०१७ में मौसम विभाग फलोदी में स्थापित न्यूनतम तापमापी टूट गया था, उसके बाद से फलोदी का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड होना बंद हो गया। विभागीय उदासीनता के चलते ६ माह बाद भी यहां नया तापमापी नहीं लग पाया है। जिससे पूरी सर्दी बीत गई और न्यूनतम तापमानी नहीं आया। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अन्तर पता नहीं चल पा रहा है।
कहां गया तापमापी-
फलोदी न्यूनतम तापमापी के टूटने की खबर तत्काल उच्चाधिकारियों कर दी गई थी तथा नया न्यूनतम तापमानी भिजवाने के लिए आग्रह भी किया गया था। इस संबंध शुरूआत के कुछ दिनों तक विभाग द्वारा बताया गया कि तापमापी पुणे कार्यालय से आएगा तथा तापमापी को भेजने के लिए की जाने वाली विशेष पैकिंग उपलब्ध नहीं होने के कारण देरी हो रही है। फिर विभाग द्वारा बताया गया कि न्यूनतम तापमापी फलोदी के लिए रवाना हो गया है। अब सवाल ये उठता है कि तापमापी रवाना किया गया है, तो ६ माह में भी फलोदी कैसे नहीं पंहुचा है।(निसं)
पत्रिका ने उठाया मुद्दा-
फलोदी न्यूनतम तापमापी टूटने के कारण सर्दी का तापमान रिकॉर्ड नहीं होने को लेकर गत २८ दिसम्बर २०१७ से लगातार समाचार प्रकाशित कर यह समस्या प्रशासन के ध्यान में लाई जा रही है, लेकिन अब तक फलोदी का मौसम विभाग न्यूनतम तापमापी के आने का इंतजार कर रहा है। (निसं)
इनका कहना है-
यहां न्यूनतम तापमापी टूटने के बाद हाल ही में विभाग के उच्चाधिकारियों से बात हुई है, उनका कहना है कि नया न्यूनतम तापमापी पुणे से भेज दिया गया है।
लक्ष्मीकांत शर्मा, मौसम प्रेक्षक, फलोदी