
शहर में अब 45 प्लस के टीके की भी ऑनलाइन बुकिंग
जोधपुर. शहर में बुधवार से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण स्लॉट की भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस श्रेणी के व्यक्ति कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के बाद प्रतिदिन शाम 6 बजे स्लॉट आवंटन के समय अपना शेड्यूल बुक करा सकेंगे। चिकित्सा विभाग ने फिलहाल 45 वर्ष से अधिक आयु के श्रेणी के व्यक्तियों की 70 फ़ीसदी बुकिंग ऑनलाइन और 30 फ़ीसदी टीकाकरण ऑन स्पॉट करने की योजना बनाई है ताकि आधार कार्ड लेकर टीकाकरण स्थल पर पहुंचे लोगों को खाली हाथ नहीं लौटना। उधर केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को दूध पिलाने वाली माताओं के टीकाकरण की हरी झंडी देने के बाद गुरुवार से ऐसी महिलाएं भी टीकाकरण करा सकेंगी। साथ ही अब कोविड-19 व्यक्ति 3 महीने बाद ही टीके लगा पाएंगे।
45 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी में आने वाले कई व्यक्ति लॉकडाउन के कारण प्रथम डोज लगाने से वंचित हो रहे थे क्योंकि उनके पास पुलिसकर्मियों को बताने के लिए कोई मैसेज वगैरह नहीं होता था। ऐसे में वे घर से बाहर निकलने से बचते थे इस समस्या के समाधान के लिए इस श्रेणी में भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है।
Updated on:
20 May 2021 08:54 pm
Published on:
20 May 2021 08:54 pm
