10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉक डाउन की स्थिति जारी रही तो फिर कुंवारों को 15 नवंबर तक करना होगा इंतजार

अब देव शयन तक बचे विवाह के सिर्फ 14 मुहूर्त    
less than 1 minute read
Google source verification
अब देव शयन तक बचे विवाह के सिर्फ 14 मुहूर्त

अब देव शयन तक बचे विवाह के सिर्फ 14 मुहूर्त

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. इस बार वैवाहिक सुख का कारक शुक्र ग्रह उदित होने के बाद 22 अप्रेल से शुरू हुआ सावों का दौर 15 जुलाई तक रहेगा। अब जून में 9 और जुलाई में केवल 5 दिन ही विवाह मुहूर्त हैं। ऐसे में लॉकडाउन जारी रहा तो कुंवारों को श्रेष्ठ विवाह मुहूर्त के लिए 15 नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। इस बार 20 जुलाई को देवशयन एकादशी व चातुर्मास शुरू होने से मांगलिक कार्यक्रम पर भी ग्रहों का लॉकडाउन लग जाएगा। शुभ ग्रहों के अस्त रहने पर विवाह अनुष्ठान रुक जाते हैं और उदय होने पर विवाह आरंभ होते हैं।

नवंबर-दिसंबर में 13 दिन शादी
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार जुलाई में देवशयन होने के बाद 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर विवाह मुहूर्त के साथ शादियों का दौर फिर शुरू होगा। दिसंबर में 15 तारीख के पहले तक विवाह के सिर्फ 6 मुहूर्त ही होंगे।

कोरोनाकाल व ग्रहों की स्थिति बनी मांगलिक कार्यों में बाधक

मलमास- 14 जनवरी तक
गुरु तारा अस्त- 17 जनवरी से 13 फरवरी तक

शुक्र का तारा अस्त- 14 फरवरी से 18 अप्रैल तक
खरमास - 14 मार्च से 13 अप्रैल तक

होलाष्टक- 22 मार्च से 28 मार्च तक
देवशयनी एकादशी 20 जुलाई से देवउठनी एकादशी 15 नवंबर तक

अब जून से दिसंबर तक विवाह मुहूर्त

जून - 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, और 24
जुलाई - 1, 2, 7, 13 और 15

नवंबर - 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30
दिसंबर - 1, 2, 6, 7, 11 और 13