10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—अब रेलवे व डाक विभाग आपके घर तक पहुंचाएंगे पार्सल

- रेलवे और डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट कार्गो सर्विस शुरू - जोधपुर से पहली बुकिंग सूर्यनगरी एक्सप्रेस में
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 17, 2023

RAILWAY---अब रेलवे व डाक विभाग आपके घर तक पहुंचाएंगे पार्सल

RAILWAY---अब रेलवे व डाक विभाग आपके घर तक पहुंचाएंगे पार्सल

जोधपुर।

रेलवे अब डाक विभाग के साथ मिलकर आपका पार्सल आपके घर आकर ले जाएगा व जिस शहर में जहां पर डिलीवरी करनी है, वहां पहुंचाएगा। केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना के तहत रेलवे व डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट (जेपीपी) योजना के तहत कार्गो सर्विस शुरू की गई। जिसका गुरुवार को डीआरएम गीतिका पांडेय ने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल सचिन किशोर ने की।

-------------

1800 किलो सर्जिकल सामान कार्गो सर्विस से भेजा

योजना की शुरुआत में कार्गो सर्विस के तहत सूर्यनगरी एक्सप्रेस से पहला पार्सल बांद्रा टर्मिनस भेजा गया है। जिसमें सर्जिकल से जुड़ा करीब 1800 किलो वजनी सामान भेजा गया है। इससे रेलवे को 15610 रुपए का राजस्व मिला। डीआरएम ने गाड़ी संख्या 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस सुपरफास्ट के लगेज वान की पूजा करने के बाद फीता काटकर योजना शुरू की। रेलवे बोर्ड की ओर से इस परियोजना के लिए नई पार्सल दरें निर्धारित की गई हैं तथा इस आधार पर डाक विभाग की ओर से माल पार्सल में बुक करवाया जाएगा।

पोस्ट मास्टर जनरल सचिन किशोर ने बताया कि नई स्कीम के तहत भारतीय डाक विभाग की ओर से व्यापारी से संपर्क कर सीधा उनके गोदाम से माल लेकर रेलवे के पार्सल कार्यालय से बुक करवाकर नियत स्थान उनके गोदाम हो या उनके घर पर माल की सुपुर्दगी करवाई जाएगी। इस स्कीम का लाभ व्यापारी वर्ग को ज्यादा मिलेगा।

-------------------

4 घंटे पहले तक बुक करा सकेंगे पार्सल

-पार्सल बुक करने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन पार्सल सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं। या रेलवे के वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।

-पार्सल बुकिंग करते समय रेसिप्ट उपभोक्ता को दी जाएगी। जिसके तहत वह अपने पार्सल के करंट स्टेटस व ट्रेक कर सकते हैं।-पोस्टमैन पार्सल को एक सीमित समय के अंदर ही कलेक्ट करेंगे। इस दौरान उपभोक्ता ने देरी की, तो उन्हें वार्फेज चार्ज देने होंगे।

– निर्धारित ट्रेन के से 4 घंटे पहले तक पार्सल बुक किया जा सकता है।

----------------------

यह है योजना

इस योजना के अंतर्गत रेलवे डाक विभाग के माध्यम से पार्सल को घर से उठाएगा और जिस शहर में जिस व्यक्ति के पास पहुंचाना है तो उसे डाक विभाग का कर्मचारी ही पहुंचाएगा। यानी पार्सल रेलवे पार्सल ऑफिस में लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।