10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से कक्षा 1 से 5 के साथ सभी कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई

  18 माह बाद लौटेंगी छोटे बच्चों की स्कूल में रौनक
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. मार्च 2020 में बंद हुई पूर्ण रूप से स्कूलें अब सोमवार को पटरी पर आ जाएंगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब कक्षा 1 से 5वीं के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 18 माह बाद स्कूलों में छोटे बच्चों की रौनक देखने को मिलेगी। इससे पहले कक्षा 6 से 12 वीं के स्कूल खोले गए थे। जोधपुर में कक्षा 1 से 5 में कुल सरकारी विद्यार्थी करीब दो लाख अध्ययनरत हैं। इतने ही बच्चे निजी स्कूलों को मिलाकर कुल 4 लाख विद्यार्थी प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। हालांकि विद्यार्थियों को 50 फीसदी उपस्थिति के साथ क्लासों में बुलाया जाएगा।
पैरेंट्स अभी पूरी तरह से तैयार नहीं

शहर में कई पैरेंट्स कक्षा 1 से 5 के अपने बच्चों को सोमवार से भेजेंगे तो कई कुछ दिन बाद। कई निजी स्कूल तो अगले माह से खुलेंगी। कुछ अभिभावक सहमति पत्र लेकर सोमवार को सीधे स्कूल में जमा कराएंगे। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोकलावास के शिक्षक संतोकसिंह सिणली ने बताया कि 50 फीसदी बच्चों के सहमति पत्र आए हैं। सरकारी सेटअप में ज्यादातर बच्चे ऑफलाइन आने के इच्छुक हैं, लेकिन गाइडलाइन के तहत प्रत्येक दिन आधे बच्चे ही स्कूल बुलाए जाएंगे।