10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप लाइन को लेकर ऐसा बढ़ा विवाद कि वृद्ध का कर डाला अपहरण, अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं

टैंकर से पानी की सप्लाई कर गांव लौटने के दौरान बनाड़ रोड पर वृद्ध को कार में डालकर ले गए  
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

पाइप लाइन को लेकर ऐसा बढ़ा विवाद कि वृद्ध का कर डाला अपहरण, अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं

जोधपुर. पानी को लेकर चल रहे विवाद में बनाड़ रोड पर फाइनेंस कम्पनी के ऑफिस के पास से गुरुवार सुबह ट्रैंक्टर टैंकर सवार वृद्ध का अपहरण कर लिया। करीब बारह घंटे बाद देर रात वृद्ध को सकुशल छुड़ा लिया गया। बनाड़ थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार बिश्नोइयों की ढाणी निवासी मोहनलाल गोदारा अपने दोहिते आशीष के साथ ट्रैक्टर टैंकर से पानी की सप्लाई करने के बाद सुबह ग्यारह बजे गांव लौट रहे थे। वे बनाड़ रोड पर श्रीराम ऑटोमोबाइल फाइनेंस लिमिटेड नामक कार्यालय के पास पहुंचे तो कार में आए पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। पांचों व्यक्ति नीचे उतरे और मारपीट कर वृद्ध मोहनलाल को कार में अपहरण कर चलते बने। आशीष भागकर घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। वृद्ध मोहनलाल का पुत्र अशोक मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली।

प्रत्यक्षदर्शी ने उसे महेन्द्र जाट, कालूराम, सुमेर व दो अन्य व्यक्ति के अपहरण करने की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर आई और मोहनलाल व अपहरणकर्ताओं की तलाश में नाकाबंदी कराई। अपहृत मोहनलाल के पुत्र अशोक गोदारा ने गांव के ही महेन्द्र पुत्र गोकुलराम जाट, कालूराम पुत्र लिखमाराम जाट, सुमेर पुत्र गोमाराम जाट और दो अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन वृद्ध का कोई पता नहीं चल पाया। देर रात पुलिस ने वृद्ध को ढूंढ निकाला, लेकिन अपहरण करने वालों का सुराग नहीं लग पाया। वृद्ध से अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी ली जा रही थी।

पानी कनेक्शन को लेकर है विवाद

अपहृत मोहनलाल के पुत्र अशोक का कहना है कि गांव में पानी का सार्वजनिक हौद है। उसमें पेयजल सप्लाई को आने वाली लाइन काटकर आरोपियों ने कुछ दिन पहले निजी उपयोग के लिए जोड़ दी थी, लेकिन गांव वालों ने यह पाइप लाइन काटकर फिर से हौद में जोड़ दी थी। इसको लेकर आरोपी उससे रंजिश पाले हुए थे।