10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश के चलते वृद्ध को गोली मारने से पहले की जा रही थी रैकी, स्वतंत्रता दिवस पर दिया था वारदात को अंजाम

आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
firing in jodhpur

old man murder news, murder in jodhpur, firing in jodhpur, Gun shot, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. 48 साल पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए मृतक के पोतों ने पूरी तैयार की थी। बदले के लिए स्वतंत्रता दिवस को चुना गया। इसके लिए एक पोते ने गत पन्द्रह अगस्त को खेड़ी सालवा में वृद्ध की रैकी की और जब वृद्ध विद्यालय से पोते व पोती को मोटरसाइकिल पर लेकर ढाणी के लिए रवाना हो गया, तब तीन साथियों को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही तीन चचेरे भाइयों ने सुनसान खेत के बीच वृद्ध को रोका और मारपीट कर ठोढ़ी के पास बन्दूक रखकर गोली मार दी। गोली सिर के पिछले हिस्से से पार हो गई और वृद्ध की मृत्यु हो गई थी।

डांगियावास थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार करवड़ थानान्तर्गत नेतड़ा गांव में सांवतिया भाखरी के पास लेगों की ढाणियां निवासी सोहनराम लेगा (42) पुत्र राणाराम विश्नोई और खेड़ी सालवा में लेगों की ढाणियां निवासी नेमराज उर्फ नेमाराम लेगा (29) पुत्र भीखाराम विश्नोई को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को पांच-पांच दिन के रिमाण्ड पर भेजने के निर्देश दिए गए। आरोपियों को 24 अगस्त को दुबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 48 साल पहले चतुराराम लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए गत पन्द्रह अगस्त को खेड़ी सालवा निवासी थानाराम विश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोटरसाइकिल चालक और वृद्ध को लाठी मारने वाले पुलिस की गिरफ्त में है। जबकि गोली मारने वाला व रैकी करने वाले का अभी तक सुराग नहीं लगा है। साजिश में अन्य लोगों के भी शामिल होने का अंदेशा है। आए दिन जोधपुर में हो रही फायरिंग की घटनाओं ने शहरवासियों को खौफजदा कर रखा है। लेकिन यह घटनाएं कम होने के बजाए दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। कई मामलों का खुलासा तो अभी तक भी नहीं हुआ है।