10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस सिलेण्डर में रिसाव से दो घरों में धमाके, वृद्धा की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

दोनों धमाके बिजली का स्विच ऑन करने के बाद, समय भी तडक़े तीन से चार बजे के बीच  
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

गैस सिलेण्डर में रिसाव से दो घरों में धमाके, वृद्धा की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

जोधपुर. शहर में सोमवार तडक़े दो घरों में घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव से हुए धमाके से एक वृद्धा की मौत हो गई और तीन जने झुलस गए। मृतक वृद्धा प्रदेश के पहले द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित एथलीट कोच करण सिंह की पत्नी है। दोनों जगह फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।

पहला धमाका जलजोग स्थित सिंधी कॉलोनी में संत नामदेव मंदिर के सामने के मकान में हुआ। इसमें तीन लोग झुलस गए। दूसरा धमाका घोड़ों का चौक क्षेत्र में हुआ जहां गंभीर रूप से झुलसी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों धमाके तडक़े तीन से चार बजे के बीच रसोई में लाइट का स्विच ऑन करने के बाद हुए। धमाके से आस-पास के मकानों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए।

सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज चौधरी ने बताया कि घोड़ों के चौक में उदय भवन के पास रहने वाली आरतीसिंह (80) पत्नी करणसिंह सोमवार सुबह करीब 4 बजे रसोई में गई। वहां रखे सिलेंडर में पहले से रिसाव हो रहा था। आरती सिंह के लाइट का स्विच ऑन करते ही सिलेंडर में आग लगने के साथ तेज धमाका हुआ। आग से आरती सिंह बुरी तरह झुलस गई।

धमाके की आवाज सुनते ही उनकी पुत्री-दामाद और आस-पास के लोग बाहर आए और आग बुझाकर आरती सिंह को एमजीएच अस्पताल भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया। मृतका आरतीसिंह प्रदेश में सबसे पहला द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले एथलीट कोच करण सिंह की पत्नी थी। उनके कोई पुत्र नहीं था। पुत्री-दामाद उनके साथ रहते थे।

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में नामदेव मंदिर के सामने एक मकान सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण धमाके के साथ आग लग गई। पुलिस के अनुसार आग की चपेट में आने से जयकुमार (65) पुत्र होतचंद, किशोर (44) पुत्र शिवकुमार और उसका भाई दीपक (42) झुलस गए। तीनों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।