
रेलयात्रियों को राहत: चार्ट बनने के बाद भी मिल सकती है कंफर्म सीट
जोधपुर।
अगर आप रेल यात्रा करते है और अपनी सीट के कन्फ र्मशेन को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपको रेलवे ने बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन को लेकर नई सुविधा की शुरू की है। अब चार्ट बनने के बाद भी आपको कंफ र्म सीट मिल सकती है। भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन दिखाना शुरू कर दिया है। यात्री अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद खाली, बुक्ड और आंशिक रूप से बुक्ड बर्थ की जानकारी ले सकेंगे। नई सुविधा के तहत चार्ट बनने के बाद ट्रेन में कोई सीट खाली है या नहीं इसके बारे में यात्रियों को जानकारी मिल सकेगी। पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवाना होने के 4 घंटे पहले ऑनलाइन देखा जा सकता है जबकि दूसरे चार्ट को ट्रेन रवाना होने से आधे घंटे पहले देखा जा सकता है। अब दूसरे चार्ट में सीटों के आवंटन में बदलाव प्रदर्शित होगा।
--
रेलमंत्री ने किया ट्वीट
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध ट्वीट किया, ‘बिन परेशानी रेल यात्रा, यात्री अब महज एक क्लिक पर चार्ट बनने के बाद खाली, बुक्ड और आंशिक रूप से बुक्ड सीटों की जानकारी पा सकते है।’
--
वेब व मोबाइल पर मिलेगी सुविधा
नया फ ीचर आइआरसीटीसी के ई-टिकट बुकिंग प्लेटफ ॉर्म के वेब तथा मोबाइल दोनों ही वर्जन पर उपलब्ध होगा। नए इंटरफेस में इंडियन रेलवे के रिजव्र्ड ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले सभी नौ श्रेणियों का लेआउट नजर आएगा।
इसे आप इस तरह देख सकते है
- आइआरसीटीसी वेबसाइट में लॉगइन करे, जिसमें चाट्र्स/वैकेंसी देखने का एक नया विकल्प नजर आएगा। आप जैसे ही उस पर क्लिक करेंगे, एक नया वेबपेज खुलेगा।
- इसमें आपको यात्रा का विवरण, ट्रेन नंबर, यात्रा की तिथि तथा बोर्डिंग स्टेशन देने की जरूरत होगी। ये सारे विवरण डालने के बाद ‘गेट ट्रेन चार्ट’ ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब आप रिजर्वेशन चार्ट भी देख सकेंगे।
- श्रेणी तथा कोच आधार पर खाली सीटों को देख सकते हैं।
- लेआउट देखने के लिए आप कोच नंबर पर क्लिक कर सकते हैं।
Published on:
13 Jan 2020 03:00 am
