10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-डेढ़ माह कोरोना के लिहाज से घातक

    चिकित्सकों के अनुसार होली व पूरे अप्रेल माह तक विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत
less than 1 minute read
Google source verification
एक-डेढ़ माह कोरोना के लिहाज से घातक

एक-डेढ़ माह कोरोना के लिहाज से घातक

जोधपुर. कोरोना जिस प्रकार देश के कई बड़े शहरों व प्रदेश के अन्य जिलों में कहर बरपा रहा है, उस लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना के मामले अप्रेल माह तक और बढ़ सकते है। चिकित्सकों का कहना हैं कि होली और पूरे अप्रेल माह तक शहरवासियों को अति सतर्कता बरतने की जरूरत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जोधपुर में कभी संक्रमितों की संख्या में एकाएक बढ़ सकती है। लॉकडाउन व नाइट कफ्र्यू जैसे हालात पैदा न हो, इस लिहाज से सभी को सोशल डिस्टेंस, मास्क व सेनिटाइजेशन का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। उल्लेखनीय हैं कि जोधपुर में कोरोना संक्रमण से मार्च माह में 5 मौतें हुई हैं और 265 से अधिक संक्रमित सामने आ चुके हैं।

डेढ़ माह चिंता की जरूरत

जोधपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले डेढ़ माह चिंतित रहने की जरूरत है। ऐसे में शहरवासियों को अनेक प्रकार सावधानियां रखनी पड़ेगी। एम्स के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जीके बोहरा ने बताया कि उम्मीद हैं कि एक छोटी पिक कोरोना की वापस आ सकती है। वहीं डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया ने बताया कि यूएसए से भारत आने में कोरोना को तीन माह, महाराष्ट्र से प्रदेश या जोधपुर आने में डेढ़ माह का समय पहले लगा था, ऐसे में उम्मीद हैं कि कोरोना के आंकड़े जोधपुर में बढ़ सकते है। ऐसे में जरूरी हैं कि कोरोना गाइडलाइन की पालना कर हम सभी संक्रमण से बच सकते है। गाइडलाइन की पालना से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।