10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस स्टैंड पर युवक की जेब से एक लाख पार

-उदयमंदिर थाने में चोरी का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
रोडवेज बस स्टैंड पर युवक की जेब से एक लाख पार

रोडवेज बस स्टैंड पर युवक की जेब से एक लाख पार

जोधपुर. राइकाबाग रोडवेज बस स्टैण्ड पर एक युवक की जेब से एक लाख रुपए चोरी हो गए।

उदयमंदिर थाना पुलिस के अनुसार खारिया मीठापुर निवासी श्रीराम पुत्र धन्नाराम सुथार ने गत 27 सितम्बर को पत्नी के किसान क्रेडिट कार्ड से मथानिया के पास उम्मेदनगर स्थित बैंक से 1.69 लाख पांच सौ रुपए निकाले। उसने 69 हजार पेंट की एक जेब में और एक लाख रुपए दूसरी जेब में रखे और पत्नी के साथ राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचा। उसने पत्नी को भीलवाड़ा जाने वाली बस में बिठा दिया और पानी लेने चला गया। वापस आया तो बस में भीड़ अधिक हो चुकी थी और वह बस की गैलरी में खड़ा रहा। कुछ देर बार पत्नी के पास सीट पर बैठ गया। बस रवाना होने के बाद उसने जेब संभाली तो एक लाख रुपए नहीं मिले। बस रोक दी गई। चौकी से पुलिस भी आई, लेकिन जेब तर्राश का सुराग नहीं लगा। पीडि़त की ओर से चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।