11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में एक और कोरोना संक्रमित की मौत

45 कोरोना पॉजिटिव और 51 डिस्चार्ज, एक रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित व बागर चौक रावत बिल्डिंग क्षेत्र से निकले 18 संक्रमित
2 min read
Google source verification

जोधपुर. शहर में कोरोना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सूर्यनगरी में सोमवार को 45 नए संक्रमित मरीज सामने आए और एक युवती की मौत हो गई। जोधपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2459 पर पहुंच गया है और कुल 36 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज लैब ने 18, एम्स ने 8 और डीएमआरसी ने 19 नए संक्रमित बताए हैं। 1655 सैंपल की जांच में कुल 2.71 फीसदी रोगी संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में 17 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं। सिवांची गेट निवासी यासीन (24) की महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ये 11 जून से भर्ती चल रही थी। मरीज को कोरोना के अलावा पल्मोनरी टीबी व सैप्टिक शॉक आदि भी मौत का कारण माना गया। रावतों का बास सोजती गेट से 93 वर्षीय वृद्धा भी संक्रमित आई है। बागर चौक रावत बिल्डिंग क्षेत्र से 18 संक्रमित निकले हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन का रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित आया है। इसके बाद विभाग के अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी कोरोना जांच कराई है।

यहां से आए संक्रमित

रावत बिल्डिंग वार्ड नं. 49 - 18

खांडा फलसा-1

महादेव नगर महामंदिर- 3

शक्तिनगर-1

रावतों का बास सोजती गेट-1

द ब्ल्यू टरबन मकराना मोहल्ला-1

सरदारपुरा, प्रथम बी रोड-2

ब्रह्मबाग-1 तीसरी सी रोड-1

मन्ना की बाड़ी सूरसागर-3

नागौरी गेट-11

फ्लोर पीसीजी कॉम्पलैक्स महामंदिर-1

विजय चौक-1

बेरू-1

पिचियाक कुम्हारों का बास-1

सेवगों की गली सिंहपोल जूनी मंडी-1

प्रतापनगर, हुड़को क्वार्टर-2

शोभावतों की ढाणी-1

लायकान मोहल्ला-1

मथानिया बड़ा बास-1

उम्मेद चौक-1

सिवांची गेट-1
-------

51 डिस्चार्ज हुए
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से 21, एम्स से 18 और 12 रोगी होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए। ये कमला नेहरू नगर, बोम्बे मोटर, जालोरी गेट, भीमजी का मोहल्ला, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, कुचामन हवेली, बेलदारों का बास, द्वितीय पोलो, मोचियों की घाटी, बासनी द्वितीय फेस, रावत बिल्डिंग, कुम्हारिया कुआ, बरकतुल्लाह कॉलोनी, बकरा मंडी उदयमंदिर, कलाल कॉलोनी, चांदणा भाकर, आरटीओ ऑफिस के पास, चीरघर, सरस्वती नगर मधुबन, चौहाबो, महामंदिर, बीजेएस व ब्रह्मबाग के निवासी हैं।


कोरोना मीटर

अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-361

पॉजिटिव से नेगेटिव-2063

डिस्चार्ज-2062

कुल मौतें-36