10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक और पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

- मुख्य सप्लायर और जेल के दोनों बंदियों की रिमाण्ड अवधि फिर बढ़ाई
less than 1 minute read
Google source verification
एक और पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

एक और पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को एक और पिस्तौल जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गत एक सप्ताह में सात पिस्तौल व २७ जिन्दा कारतूस के साथ सात जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थानाधिकारी अमित सिहाग के अनुसार प्रकरण में हथियार का मुख्य सप्लायर बालेसर में हिंगलाज नगर निवासी अर्जुनदान चारण रिमाण्ड पर है। उसे जेल से हथियारों की तस्करी करवाने के आरोप में सुमेरपुर के पास पोमावा निवासी ओंकारसिंह व चांचलवा महिपालसिंह भी रिमाण्ड पर हैं। पूछताछ में मुख्य सप्लायर अर्जुनदान ने एक हथियार आवड़सिंह उर्फ आवड़दान को बेचने की जानकारी दी।
उप निरीक्षक रामकृष्ण, एएसआइ रामपाल, हेड कांस्टेबल जमशेद खां, पप्पाराम, कांस्टेबल महेंद्र, स्वरूपराम, प्रेम चौधरी, रविन्द्र व रमेश ने बाड़मेर जिले में मड़ली निवासी आवड़सिंह उर्फ आवड़दान पुत्र खीमदान चारण को गिरफ्तार किया। उससे एक पिस्तौल बरामद की गई है।

उधर, रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर अर्जुनदान, महिपाल सिंह व ओंकारसिंह को फिर से कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन-तीन दिन के और रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।
गौरतलब है कि पुलिस ने गत शनिवार को अर्जुनदान को गिरफ्तार कर तीन पिस्तौल व १८ जिन्दा कारतूस जब्त किए गए थे। इससे पूछताछ के बाद गुड़ा एेंदला निवासी सुरेश सिंह, जेठानिया में खेतसागर निवासी अंबाराम जाट और जैतारण के पास बिकरलाई निवासी प्रदीप राव को गिरफ्तार कर एक-एक पिस्तौल व बारह जिन्दा कारतूस बरामद किए गए थे।