10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापौर का एक और यूओ नोट, अब अधिकारियो को फील्ड में निकलने की हिदायत

- दिवाली से पहले 65 ही वार्ड में चल रहे काम का निरीक्षण करने को कहा- महापौर ने फिर यूओ नोट किया जारी
less than 1 minute read
Google source verification
महापौर का एक और यूओ नोट, अब अधिकारियो को फील्ड में निकलने की हिदायत

महापौर का एक और यूओ नोट, अब अधिकारियो को फील्ड में निकलने की हिदायत

जोधपुर.
शहरी निकाय में भाजपा बोर्ड 5 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहा है। चुनावी सीजन को देखते हुए नगरीय निकायों के 65 ही वार्ड में एक साथ ही विकास कार्य शुरू करवाए गए। चुनाव छह माह आगे खिसक गए हैं लेकिन अब महापौर को यह काम पूरे करवाने के लिए नोट जारी करने पड़ रहे है।
शहर के सभी 65 वार्डों में नगर निगम की ओर से अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा रहे है। सभी वार्ड में एक साथ विकास कार्य शुरू करवाने को निकाय चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लेकिन अब चुनाव स्थगित होने पर इन विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता प्रभावित होने का अंदेशा है। गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए महापौर घनश्याम ओझा ने एक बार फिर यूओ नोटी जारी किया है। निगम अधिकारियों को आवश्यक रूप से साइट विजिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चल रहे कार्यों को दिवाली से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता को मौका निरीक्षण करने को कहा है।
ये काम अभी वार्ड में सबसे ज्यादा
- अधिकांश वार्ड में सड़कों के डामरीकरण का कार्य चल रहा है।
- सीसी सड़कों की कई कार्य धरातल पर चल रहे हैं वह कईयों के वर्क आर्डर जारी हो रखें है।
- सीवरेज लाइन को अपग्रेड करने का काम की अमृत योजना में चल रहा है।

45 करोड़ से अधिक के काम चल रहे
शहर के अलग-अलग वार्ड में करीब 35 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सड़कों के कार्य सर्वाधिक हैं जिनको दिवाली से पहले पूरा करना जरूरी है। त्योहार पर सड़कों को चलने लायक बनाने के लिए महापौर ने आयुक्त को यूओ नोट जारी किया है।