10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पर हमलावर से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस और जब्त

- खेत में रास्ते को लेकर विवाद में महिला पर फायरिंग प्रकरण- बिना नम्बर की बोलेरो पिकअप भी बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
महिला पर हमलावर से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस और जब्त

महिला पर हमलावर से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस और जब्त

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने पालासनी गांव में सेवालों की ढाणी स्थित खेत में रास्ते को लेकर उपजे विवाद में महिला पर फायरिंग करने के आरोपी से बुधवार को एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस जब्त किए। आरोपी से दो दिन पहले 12 बोर दुनाली बंदूक, 15 जिंदा कारतूस व दो खाली कारतूस जब्त किए गए थे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह के अनुसार प्रकरण में सेवालों की ढाणी निवासी राजूराम पंवार पुत्र ओपाराम बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही से गुडि़या पत्नी प्रकाश बिश्नोई पर फायरिंग में प्रयुक्त एक पिस्तौल व दो कारतूस जब्त किए गए। वहीं, वारदात में प्रयुक्त बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर भी बरामद की गई। हमले में आरोपी राजूराम के भाई मोमराज को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि महिला पर हमले के मामले में पुलिस राजूराम व मोमाराज की तलाश में थी। गत सोमवार रात उसे एसयूवी में पकड़ा गया था। उससे एक बारह बोर दुनाली बंदूक, 15 जिंदा कारतूस व दो खाली कारतूस जब्त किए गए थे। वहीं, उसके सहयोगी महेन्द्र बिश्नोई से एक पिस्तौल व सात कारतूस जब्त किए गए थे।