10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान में ऑनलाइन कैसीनो पकड़ा, 1.40 लाख रुपए जब्त

- ग्यारह युवक गिरफ्तार, नौ कम्प्यूटर सैट जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
मकान में ऑनलाइन कैसीनो पकड़ा, 1.40 लाख रुपए जब्त

मकान में ऑनलाइन कैसीनो पकड़ा, 1.40 लाख रुपए जब्त

जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने रविवार को नई सडक़ पर घासमण्डी रोड के एक मकान में चल रहे ऑनलाइन कैसीनो में छापा मारकर ग्यारह युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से १.४० लाख रुपए व नौ कम्प्यूटर सैट जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार नई सडक़ से घासमण्डी रोड पर गैस की दुकान के सामने मकान में ऑनलाइन कैसीनो संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस उपाधीक्षक उम्मेदसिंह व थानाधिकारी पाना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां कम्प्यूटर सैट पर ऑनलाइन कैसीनो संचालित होता मिला। पुलिस ने कैसीनो में कम्प्यूटर से जुआ खेलने के आरोपी गुलाब सागर निवासी मोहम्मद रशीद, नागौरी गेट निवासी नदीम, मच्छी मार्केट निवासी मोहम्मद शाहरूख व इनायत, किला घाटी मोहल्ला लायकान निवासी मोहम्मद सलमान व लतीफ खां, उदयमंदिर आसन निवासी अब्दुल हकीम, बीजेएस में आरटीओ के पास निवासी हिमांशु शुर्मा, नई सडक़ पर हनुमान भाखरी निवासी मोहम्मद युसुफ, लूनी क्षेत्र के सैनई निवासी महावीरसिंह और बापू कॉलोनी निवासी साबिर को गिरफ्तार किया। इनसे १.४० लाख रुपए और जुआ खेलने में प्रयुक्त होने वाले नौ कम्प्यूटर सैट जब्त किए गए। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पुखराज, कमरूद्दीन, कांस्टेबल ओमप्रकाश व ओमाराम भी शामिल थे।