10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक खाते से पार किए 19 हजार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. उपखण्ड के खीचन गांव निवासी एक युवक अपने मोबाइल पर ट्रयू कॉलर एकाउंट के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज करते समय 19 हजार 40 रुपए की ठगी का शिकार हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
online fraud of 19 thousand on behalf of mobile recharge

बैंक खाते से पार किए 19 हजार

खीचन निवासी मुकेशसिंह पुत्र गोविन्दसिंह राजपुरोहित ने फलोदी पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार को दोपहर में करीब 111.30-12.00 बजे उसने अपने मोबाइल में ट्रयू कॉलर एकाउंट से जो कि ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा खीचन के खाते से लिंक किया हुआ है। उससे बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर 485 रुपए का रिचार्ज किया था। यह रिचार्ज सक्सेश नहीं होने से उसने गुगल पर ट्रयू कॉलर के कस्टमर केयर के नंबर सर्च किए। जिस पर मिले नंबर पर कॉल करके बातचीत करते हुए ऑपरेटर ने कहा कि मैं कस्मर केयर से ही बात कर रहा हूं मैं जैसा कहूं आप वैसा करते रहिए। उसके पूछने पर इस उपभोक्ता ने आपने खाता नंबर व आईडी की जानकारी दे दी तो जवाब मिला कि१० मिनट में आपके ४८५ रुपए वापस खाते में आ जाएंगे, इसके करीब एक घंटे तक उन्होंने अपने मोबाइल से बैंक खाता के बैलेंस की जानकारी प्राप्त की उसमें से १९ हजार ४० रुपए खाते से निकलना बताया गया। (कासं)------------