10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी बैंककर्मी बनकर की 37 हजार की ऑनलाइन ठगी

लोहाटव थाने के सामराऊ क्षेत्र का मामला, पीडि़त ने थाने में दी रिपोर्ट
less than 1 minute read
Google source verification
फर्जी बैंककर्मी बनकर की 37 हजार की ऑनलाइन ठगी

फर्जी बैंककर्मी बनकर की 37 हजार की ऑनलाइन ठगी

जोधपुर. जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के सामराऊ में एक व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल कर फर्जी बैंककर्मी बनकर नाम, पता आदि जानकारी लेकर तथा ओटीपी नम्बर पूछकर उसके खाता के क्रेडिट कार्ड से 37 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधाड़ी कर क्रेडिट कार्ड से रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया।
लोहावट पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल पीराराम परिहार ने बताया कि राजुराम विश्नोई निवासी सामराऊ ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 23 सितम्बर को दोपहर में तीन बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। जिसमें उससे कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। फोन पर उससे कहा कि आपके के्रडिट कार्ड को एक्टिवेट करना है। इसके लिए आपके पते का वैरिफिकेसन के लिए आपके घर, कार्यालय, ई-मेल आईडी, मोबाइल नम्बर की जानकारी देने को बताया तब उसने बैंककर्मी होने का विश्वास कर जानकारी दे दी। उसके बाद में वापस फोन आया कि आपका हेल्थ इंसोरेंस किया हुआ है, इसको लेना चाहते या नहीं। इस संबंध में आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगी। जिसको तत्काल बताएं। जिसमें पर उसने ओटीपी नम्बर बता दिए। उसके बाद में उसके के्रडिट कार्ड से 37 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। उस नम्बर पर वापस फोन लगाया, लेकिन नहीं लगा। किसी अज्ञात व्यक्ति (ठग) ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 37 हजार रुपए निकाल दिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की।