10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ROADWAYS–ऑनलाइन टिकट: मशीन लग गई, चालू नहीं

ऑनलाइन टिकट: मशीन लग गई, चालू नहीं - यात्रियों को टिकट के लिए लगना पड़ रहा लाइनों में
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 21, 2020

ROADWAYS--ऑनलाइन टिकट: मशीन लग गई, चालू नहीं

ROADWAYS--ऑनलाइन टिकट: मशीन लग गई, चालू नहीं

जोधपुर।

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक टिकट मशीन से टिकट लेकर यात्रा करना सपना बन गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जोधपुर बस स्टेण्ड पर एटीएम की तरह काम करने वाली कियोस्क मशीन लगाई गई, लेकिन यह मशीन एक साल से भी ज्यादा समय के बाद भी पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुई है। इससे यात्रियों को लाइनों में खड़े रहकर ही टिकट लेने पड़ रहे है। बस स्टेण्ड पर कियोस्क टिकट मशीन के अलावा राज्य सरकार की आरे से दो ई-मित्र मशीनें भी लगाई गई है, वे भी पूर्ण रूप से संचालन स्थिति में नहीं है।
--

बसों की पूरी जानकारी मिलेगी
कियोस्क मशीन से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से रिजर्वेशन टिकट लिया जा सकेगा। ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए मशीन में जोधपुर डिपो के साथ अन्य मार्गो की बसों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। कौनसी बस कितने बजे जाएगी, यह भी पता चलेगा। मशीन से बस के निर्धारित समय से दो घंटे पहले टिकट लिए जा सकेंगे।

--
यात्रियों के समय की बचत

मशीन से ऑनलाइन टिकट लेने से यात्रियों के समय में भी बचत होगी। वहीं रोडवेज की टिकट खिड़की पर भी भार कम होगा। टिकट का प्रिंट मिलेगा, जिस पर सीट नंबर लिखे हुए मिलेंगे। साथ ही मोबाइल पर मैसेज भी आ जाएगा। अब तक मशीन नहीं लगने से यात्री टिकट खिड़की पर लंबी कतारों में लगकर टिकट लेने के लिए मजबूर है।
--

मशीन लग गई है, सॉफ्टवेयर की दिक्कत, लोगों में तकनीकी जानकारी का अभाव व टिकट लेने की तकनीकी प्रक्रिया जटिल होने के कारण मशीन लॉकडाउन के बाद से ही करीब 8 माह से बंद ही पड़ी है।

बीआर बेड़ा, मुख्य महाप्रबंधक
रोडवेज डिपो जोधपुर