10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में कोरोना से सिर्फ 2.96 प्रतिशत आबादी संक्रमित

    आबादी में बहुत कम संक्रमण के कारण चिकित्सक भी चिंतित शेष संक्रमण से बचे हुए लोग वैक्सीन लगवा लें, वरना रहेगा कोरोना का खतरा डेढ़ साल में कोरोना की दो लहर ने छीनी 1.59 प्रतिशत जिंदगियां
2 min read
Google source verification
जोधपुर में कोरोना से सिर्फ 2.96 प्रतिशत आबादी संक्रमित

जोधपुर में कोरोना से सिर्फ 2.96 प्रतिशत आबादी संक्रमित

ग्राउंड रिपोर्ट

जोधपुर. जोधपुर जिले की आबादी 44 लाख 44 हजार के करीब पहुंच गई है। इसमें 1 लाख 31 हजार 8 सौ 51 जने कोरोना पॉजिटिव हो गए। यानी आबादी में कुल 2.96 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक जोधपुर में 10 लाख 26 हजार 2 सौ 78 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमें से 12.84 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। 1.59 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई, संख्या में देखे तो 12 सौ लोगों की मौत हुई है। जबकि 97.04 आबादी संक्रमित होने से बची हुई है। अंदेशा हैं कि इन लोगों ने समय रहते वैक्सीन नहीं लगवाया तो संभावित तीसरी लहर की चपेट में आ सकते हैं।

43 लाख जने बचे रहे कोरोना से

जोधपुर में 43 लाख 12 हजार 1 सौ 49 जनों की आबादी कोरोना से बची रही। जबकि आंकलन देखें तो ऐसे लोग समय पर वैक्सीन लगाने से बच जाते हैं तो इन्हें भविष्य में कोरोना होने का खतरा रहेगा। इसलिए इनके वैक्सीनेशन पर ज्यादा जोर दिए जाने की जरूरत है।


15 लाख जने लगवा चुके हैं वैक्सीन

जोधपुर में अब तक 15 लाख 9 हजार 7 सौ 9 जने वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें प्रथम डोज 11 लाख 98 हजार 9 सौ 41 जने लगवा चुके हैं, 3 लाख 10 हजार 7 सौ 68 ने अब तक द्वितीय डोज वैक्सीनेशन कराया है। सर्वाधिक वैक्सीनेशन 18 से 44 आयुवर्ग में 547538 जनों ने कराया। इसके बाद 45 से ऊपर 511674 जनों और 60 से ऊपर 450497 जनों ने टीका लगवाया है।

साढ़े छह लाख आधी आबादी ने लगवाया टीका
जोधपुर की आधी आबादी में शुमार 6 लाख 88 हजार 8 सौ 93 महिलाएं वैक्सीनेटेड हो चुकी हैं। जबकि पुरुष की बात करें तो 8 लाख 20 हजार 5 सौ 96 पुरुष टीका लगवा चुके हैं।

इनका कहना हैं...

जोधपुर जिले की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा संक्रमित नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें कोरोना का खतरा है। वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाकर जोखिम से बच सकते हैं।
- डॉ. नवीन किशोरिया, सीनियर प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज