10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 दिन में केवल 2 पॉजिटिव

    मंगलवार को एक रोगी डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का खात्मा नहीं हुआ है, लेकिन रोगियों की संख्या बहुत कम आ रही है। लगातार शून्य रोगी मिल रहे है। वहीं सितंबर माह के 7 दिन में महज 2 पॉजिटिव रोगी मिले है। 6 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। एक्टिव केस की संख्या 4 चल रही है। अब तक इस साल 71219 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67477 और 12 सौ की मौत हुई हैं। कोरोना के कम आंकड़ों को लेकर चिकित्सा विभाग भी राहत महसूस कर रहा है।


आज भी वैक्सीनेशन नहीं

जोधपुर में अब बुधवार को भी वैक्सीनेशन नहीं होगा। क्योंकि टीके नहीं आ रहे है। इस कारण वैक्सीनेशन कार्यक्रम ठप्प पड़ा है। चिकित्सा विभाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट किया हैं कि 8 सितंबर को वैक्सीनेशन नहीं होगा। इस कारण मंगलवार को स्लॉट बुकिंग के लिए सेशन लाइव नहीं किए गए। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 39 साइट्स पर मंगलवार को वैक्सीनेशन चला। इसमें 2359 को पहली बार डोज लगी। 1311 को दूसरी बार डोज लगाई गई।