
जोधपुर. जोधपुर में रविवार को कोरोना के महज 3 रोगी ही पॉजिटिव मिले। जोधपुर में 8 माह बाद कोरोना रोगियों की संख्या सिंगल डिजीट में आई है। जबकि इससे पहले 26 मई को कोरोना के रोगी अंतिम बाद सिंगल डिजीट में आए थे। 8 बाद में घटती रोगियों की संख्या ने चिकित्सा अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। 28 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जोधपुर में अब तक 60846 रोगी संक्रमित और 917 की मौत हुई है। वहीं बीते 24 दिन में 900 रोगी संक्रमित और 17 की मौत हुई है। शहर में केवल मधुबन जोन में 1 रोगी मिला, देहात में 2 मिलेशहर के मधुबन जोन में महज 1 रोगी संक्रमित मिला। वहीं जोन प्रतापनगर, शहर परकोटा, उदयमंदिर, महामंदिर, मसूरिया, शास्त्रीनगर, रेजिडेंसी और बीजेएस में एक भी रोगी संक्रमित नहीं पाया गया। देहात के फलोदी-शेरगढ़ में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं बनाड़ (मंडोर ),सालावास ( लूणी),बिलाड़ा,भोपालगढ,ओसियां, बावड़ी,बाप, और बालेसर में शून्य संक्रमित मिले। जोधपुर में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण मंद हो रखा है। रोगी भी सौ से कम आ रहे है।
Published on:
24 Jan 2021 11:14 pm
