10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोनों जलाशयों के लाइव स्टोरेज में अब सिर्फ चार दिन का पानी

- शट डाउन का बड़ा कारण - लाइव स्टोरेज में करीब ५८ एमसीएफटी पानी - दोनों जलाशयों में संचित कर सकते हैं २० दिन तक का पानी
2 min read
Google source verification
jodhpur news,water crises news,Jodhpur water supply,

- शट डाउन का बड़ा कारण

जोधपुर.
शहर में पेयजल आपूर्ति के मुख्य जलस्रोत कायलाना और तखत सागर में मात्र ४ दिन का ही पानी शेष है। जबकि इनकी कुल क्षमता २० दिन का पानी संचय करने की है।

शहर को प्रतिदिन पेयजल के लिए करीब १५ एमसीएफटी पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में लिफ्ट केनाल से दैनिक खपत से भी कम पानी मिल रहा है। एेसे में दैनिक आपूर्ति के लिए दोनों जलाशयों का सहारा लेना पड़ रहा है। मानसून की बेरुखी से हालात यह है कि वर्तमान में इन दोनों जलाशयों के लाइव स्टोरेज में मात्र ५५-६० एमसीएफटी पानी शेष है। इसी कारण ५ अगस्त रात की आठ बजे से कायलाना, रात १२ बजे से चौपासनी और ६ अगस्त सुबह ८ बजे से झालामंड फिल्टर हाउस में २४ घंटे का शटडाउन होगा। इसके चलते ६ अगस्त को होने वाली जलापूर्ति ७ को और ७ को होने वाली सप्लाई ८ अगस्त होगी।

जलदाय विभाग के अनुसार पिछले कुछ समय में मदासर के बाद लिफ्ट केनाल से नई ग्रामीण पेयजल योजनाओं को जोड़ दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की खपत बढ़ने के बाद शहर को प्रतिदिन १५ एमसीएफटी से भी कम पानी मिल रहा है। लिफ्ट केनाल से मिलने वाले पानी की मात्रा बढ़ नहीं सकती। इसके चलते आगामी दिनों में शहर की जलापूर्ति मानसून पर निर्भर है। दोनों जलाशयों के कैचमेंट में इस माह बारिश नहीं हुई तो फिर शट डाउन की नौबत आ सकती है।

जलाशयों की स्थिति एक नजर में

- कायलाना का वर्तमान गेज ४८.२
- तख्तसागर का वर्तमान गेज ४१.४

- दोनों जलाशयों में १७८.२१ एमसीएफटी पानी
- १२० एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज में

- ५८ एमसीएफटी के करीब पानी जलापूर्ति के लिए उपलब्ध
- ४ दिन का पानी है दोनों जलाशयों मे

इनका कहना...
लिफ्ट केनाल से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से दोनों प्रमुख जलाशयों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। इसी कारण शट डाउन के हालात बने हैं।

- दिनेशकुमार पेडीवाल, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग