11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमडीएम अस्पताल में आज से विभिन्न विभागों की ओपीडी नियमित शुरू

    आज से दो नए मॉड्यूलर ऑर्थोपेडिक ओटी व 1 ऑर्थोपेडिक इमरजेंसी ओटी शुरू होगा उम्मेद अस्पताल की इमरजेंसी शनिश्चर थान रोड पर ही चलेगी
less than 1 minute read
Google source verification
एमडीएम अस्पताल में आज से विभिन्न विभागों की ओपीडी नियमित शुरू

एमडीएम अस्पताल में आज से विभिन्न विभागों की ओपीडी नियमित शुरू

जोधपुर. मथुरादास माथुर अस्पताल में सोमवार से विभिन्न विभागों की ओपीडी नियमित शुरू होगी। अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि एमडीएम जनाना विंग कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। इस केंद्र में मरीजों के लिए आइएलआइ ओपीडी, सस्पेक्टेड कोविड वार्ड, पोस्ट कोविड वार्ड, कोविड वार्ड सस्पेक्ट, आइसीयू, कोविड ओटी, कोविड लेबर रूम व व कोविड डे केयर सेंटर सुविधाएं एक ही छत के नीचे रखी गई है। सोमवार से पूर्व की भांति दूसरे विभागों की ओपीडी व आइपीडी सेवाएं भी शुरू की जा रही है। ताकि नॉन कोविड मरीजों को पहले की तरह सुविधाएं मिल सके। मेडिसिन विभाग में गठित नई यूनिट का वार्ड सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक के चतुर्थ तल पर संचालित होगा। जिससे मेडिसिन विभाग में 30 बैड्स की बढ़ोतरी होगी। डॉ. आसेरी ने बताया कि सोमवार से ही दो नए मॉड्यूलर ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर व 1 ऑर्थोपेडिक इमरजेंसी ओटी भी मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए चालू होगा। हाल ही में 35 बैड का नया कैंसर वार्ड व 17 बैड की सीसीयू सेवाएं भी प्रारंभ की गई है।

उम्मेद अस्पताल की इमरजेंसी आज से शनिश्चर थान रोड पर ही चलेगी

जोधपुर. उम्मेद अस्पताल में लंबे समय से स्त्री व शिशु रोग विभाग की इमरजेंसी सेवा आउटडोर में चल रही थी। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई ने बताया कि अब सोमवार से दोनों विभागों की इमरजेंसी सेवाएं अपने पुराने स्थान इमरजेंसी शनिश्चर थान रोड पर ही चलेगी।