10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Opium News – सप्लायर से अफीम का दूध व डोडा पोस्त जब्त, चार गिरफ्तार

Opium News - बिना नम्बर की कार में तीन जनों को अफीम के साथ पकड़ा- पूछताछ के बाद अफीम का सप्लायर भी गिरफ्त में
less than 1 minute read
Google source verification
 Opium News - सप्लायर से अफीम का दूध व डोडा पोस्त जब्त, चार गिरफ्तार

Opium News - सप्लायर से अफीम का दूध व डोडा पोस्त जब्त, चार गिरफ्तार

Opium News - चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने गुरुवार को डाली बाई मंदिर चौराहे के पास बिना नम्बर की एसयूवी से अफीम का 40 ग्राम दूध जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के आधार पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मिल्कमैन कॉलोनी में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर अफीम का 90 ग्राम दूध और 12 सौ ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल रतनाराम ने डाली बाई मंदिर चौराहे के पास बिना नम्बर की एसयूवी रुकवाई। उनमें मौजूद तीन युवकों से वाहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन तीनों युवक पेश नहीं कर पाए। उलटा हेड कांस्टेबल से तकरार पर उतर आए।

पुलिस ने एसयूवी की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर प्लास्टिक थैली में गाढ़ा पदार्थ मिला। थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और थैली से अफीम का 40 ग्राम दूध जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के आरोप में पली गांव के धर्म सागर निवासी त्रिलोकराम पुत्र सोनाराम जाट, ओसियां तहसील के हरिपुरा में धोरों वाली ढाणियां निवासी स्वरूपसिंह पुत्र भोमसिंह और बाड़मेर में गिड़ा थाना क्षेत्र के बाटाडू् रामपुरा में मूण्डों की ढाणी निवासी देवाराम पुत्र चूनाराम जाट को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे यह मादक पदार्थ मूलत्: लूणावास खारा हाल मिल्कमैन कॉलोनी निवासी गणपतराम बिश्नोई से खरीदकर लाए थे।

इस सूचना के बारे में शास्त्रीनगर थाना पुलिस को अवगत कराया गया। थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह ने मिल्कमैन कॉलोनी में दबिश दी, जहां से मूलत: लूणावास खारा हाल मिल्कमैन कॉलोनी निवासी गणपतराम पुत्र घेवरराम बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर 12 सौ ग्राम अफीम व अफीम का नब्बे ग्राम दूध जब्त किया गया। आरोपी गणपतराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।