11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGRI—कृषि कनेक्शन के लिए 30 जून तक राशि जमा करवाने का मौका

- लॉकडाउन में राशि जमा करवाने से चूके किसानों को मिला अतिरिक्त समय
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 23, 2021

AGRI---कृषि कनेक्शन के लिए 30 जून तक राशि जमा करवाने का मौका

AGRI---कृषि कनेक्शन के लिए 30 जून तक राशि जमा करवाने का मौका

जोधपुर।

कोविड महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण कृषि कनेक्शनों के लिए मांग पत्र राशि जमा करवाने से वंचित किसानों को विद्युत विभाग ने राशि जमा कराने के लिए 30 जून तक का अतिरिक्त समय दिया है। विद्युत विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार 1 अप्रेल से 18 जून के बीच जिन किसानों को कृषि कनेक्शन के लिए मांग पत्र राशि जमा करवानी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण जमा नहीं करवा सके, उन किसानों को 30 जून तक मांग पत्र जमा कराने का मौका दिया गया है।

--

90 दिन का समय, फि र आवेदन निरस्त

किसानों की ओर से कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर तत्काल श्रेणी के कनेक्शन जिसमें कनेक्शन शिफ्टिंग, बूंद-बूंद श्रेणी के स्पेशल कनेक्शन व अनुसूचित जाति श्रेणी के आवेदनों पर विभाग की ओर से तत्काल मांग पत्र जारी कर दिया जाता है। जारी मांग पत्र की राशि को जमा कराने के लिए 90 दिन का ग्रेस पीरियड होता है। इस अवधि में राशि जमा नहीं कराने पर आवेदन निरस्त हो जाता है और किसानों को कनेक्शन लेने के लिए दुबारा आवेदन की सारी प्रक्रिया करनी होती है।

----

संघ ने रखी थी मांग

भारतीय किसान संघ ने लॉकडाउन अवधि में शिफ्टिंग, स्पेशल व अनुसूचित जाति श्रेणी के आवेदनों पर राशि जमा कराने से वंचित किसानों को अतिरिक्त समय देने की मांग रखी थी। संघ की मांग पर विभाग ने आदेश जारी कर वंचित किसानों को 30 जून तक डिमांड राशि जमा करने का मौका दिया है।