11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का विरोध

- यूपीआरएमएस ने मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 17, 2021

रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का विरोध

रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का विरोध

जोधपुर।
नेशनल फैडरेशन ऑफ इण्डियन रेलवेमैन के आह्वान पर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) की ओर से शुक्रवार को रेलवे को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यूपीआरएमएस के जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा, मण्डल सचिव भरत जोशी व मण्डल अध्यक्ष पारस चैधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के अन्दर सरकार विरोधी तख्तियां व संघ के तिरंगे झण्डे के साथ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। मण्डल सचिव भरत जोशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रेलवे के 400 रेलवे स्टेशन, 90 पैसेंजर ट्रेन व 1700 किमी टे्रक सहित अन्य सम्पतियों को लीज पर देने पर प्रस्ताव पारित किया गया, जो देश व रेलवे के हित में नहीं है। इसी तरह सेना की तरह रेलकर्मियों को पुरानी पेन्शन योजना लागू करने, रेल आवासों की दयनीय स्थिति सुधारने, सुपरवाइजर को रात्रिकालीन भत्ता पुन: शुरू करने सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय करने का मांग पत्र सौंपा गया। जोधपुर मण्डल सहित डेगाना, मेड़ता रोड, समदड़ी, बाड़मेर, लोको, कार्यशाला, डीजल शैड, जोधपुर मैन व लाइन शाखा के सैंकड़ो रेलकर्मियों ने भी प्रदर्शन किया।
---