25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ऑपरेशन खुलासा’: ओसियां पुलिस ने 4500 किमी पीछा कर शातिर चोर को दबोचा, पांच राज्यों में दस दिन तक की तलाश

जोधपुर ग्रामीण की ओसियां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 4500 किलोमीटर का पीछा कर पांच राज्यों में तलाश के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Jul 2025, 5:32 PM IST

operation khulasa

फोटो पत्रिका नेटवर्क

ओसियां। जोधपुर ग्रामीण की ओसियां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 4500 किलोमीटर का पीछा कर पांच राज्यों में तलाश के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमसिंह को पुलिस ने कर्नाटक से दस्तयाब किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम को लगभग दस दिन का समय लगा।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे हेतु जिले के थानाधिकारियों व विशेष टीम को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस थाना ओसियां द्वारा की गई कार्यवाही में कस्बा ओसियां के बालों की ढाणी में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में प्रेमसिंह पुत्र उम्मेदसिंह निवासी गिलाकौर, थाना चामू को शातिर नकबजन के रूप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ऐसे हुई कार्रवाई

"ऑपरेशन खुलासा" अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह और महिलाओं के खिलाफ अपराध जांच इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग के सुपरविजन में, वृत्ताधिकारी ओसियां जब्बरसिंह के निर्देशन और थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई रामप्रकाश छाबा के नेतृत्व में संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

साइबर सेल के कांस्टेबल सुरेश डूडी द्वारा जुटाई गई तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने प्रेमसिंह की लोकेशन ट्रेस कर टीम ने लगातार 10 दिन तक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में छापेमारी की, बाद में आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी प्रेमसिंह एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसकी मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में उसने वारदात को कबूली और न्यायालय से पीसी रिमांड लेकर उससे चोरी का माल बरामद किया गया।