
फोटो पत्रिका
बारां। शहर में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर डिस्कॉम विजिलेंस टीम ने मंगलवार को झालावाड़ रोड स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल एवं एक लाइब्रेरी इंस्टीट्यूट में बिजली चोरी पकड़ कर 3.44 लाख का जुर्माना लगाया।
जयपुर डिस्कॉम जयपुर के अधीक्षण अभियंता सतर्कता बीएल शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने बारां शहर में अधिशाषी अभियंता सतर्कता कालूलाल मीणा के नेतृत्व में 8 परिसरों की जांच की, जांच के दौरान 6 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। जिन पर वीसीआर भरने की कार्रवाई करते हुए करीब 4.99 लाख का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान झालावाड़ रोड आमापुरा स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल तथा एक लाइब्रेरी इंस्टीट्यूट पर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई।
ऐसे में संचालक के ऊपर 3.44 लाख की राशि का जुर्माना लगाया गया। मौके पर से अवैध कनेक्शन हटाए गए। वहीं डिस्कॉम अधिशाषी अभियंता मीणा ने सोमवार को भी किशनगंज व भंवरगढ़ में भी आकस्मिक चेकिंग की तथा कुल 8 वीसीआर भरकर 5.25 लाख का जुर्माना लगाया गया। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हडक़ंप मच गया। बिजली चोरी के खिलाफ धरपकड़ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Updated on:
23 Jul 2025, 3:09 PM IST
Published on:
23 Jul 2025, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.