10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन में 100 से अधिक ने लगाया टीका

--लघु उद्योग भारती 
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 26, 2021

वैक्सीनेशन में १०० से अधिक ने लगाया टीका

वैक्सीनेशन में १०० से अधिक ने लगाया टीका

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती सभागार में सोमवार को कोरोना बचाव टीकाकरण (वैक्सीन) शिविर आयोजित किया गया। भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि भारती के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्यों के तहत शिविर आयोजित किया गया। डॉ. तेजस मित्तल व डॉ संघप्रिया बेगड़ के नेतृत्व में टीकाकरण कार्यक्रम में 45 वर्ष से अधिक आयु के औद्योगिक इकाइयों के संचालकों, कर्मचारियों, श्रमिकों व उनके परिजनों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने टीका लगाया। जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर मेडिकल टीकाकरण टीम का शॉल, श्रीफ ल व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नितिन सालेचा, मनीष माहेश्वरी, दीपक माथुर, बाबूलाल शाह, जोधपुर महानगर सचिव एचके गर्ग, मण्डोर इकाई सचिव पूनमचन्द तंवर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मुथा, पंकज लोढ़ा, मेडिकल टीम में सरोज कुमावत, किरण व्यास, विकास प्रजापत, अर्शी नाज, शिल्पा विश्नोई, आयुर्वेद नर्स हेमलता भट्ड, समाजसेवी विजयकुमार व शौकत अली लोहिया आदि गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे। अन्त में जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।