10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खराब मौसम के बावजूद ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में पहुंचाया

- जोधपुर रेल मण्डल ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बीकानेर मण्डल को सौंपी ट्रेन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 23, 2021

खराब मौसम के बावजूद ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में पहुंचाया

खराब मौसम के बावजूद ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में पहुंचाया

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में बीकानेर मण्डल को सौंपा। मण्डल को एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को मारवाड़ जंक्शन से बीकानेर मण्डल को फ लोदी स्टेशन पर सौंपना था। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार शनिवार रात को अचानक मौसम खराब हो गया और आंधी और बारिश की चुनौती भी मिल रही थी। ऐसे में भी जोधपुर रेल मण्डल ने ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन को रिकार्ड समय में बीकानेर मण्डल को सौंपा। यह ट्रेन गुजरात में कृभको साइडिंग से पंजाब में भटिण्डा के लिए जा रही थी। ऑक्सीजन ट्रेन को 60 किलोमीटर प्रति घंटा के रिकॉर्ड गति पर चलाकर 240 किमी के सफ र को पूरा किया गया । इस ट्रेन में 2 ऑक्सीजन के टैंकर थे यह ट्रेन अजमेर मंडल ने मारवाड़ जंक्शन पर जोधपुर मंडल को रात 2.34 बजे दी थी। जोधपुर मण्डल द्वारा इसे बीकानेर मण्डल को फ लोदी स्टेशन पर सुबह 6.34 बजे हस्तांतरित किया गया ।