10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता संशोधन बिल पास होते ही जोधपुर में रह रहे 15 हजार पाक विस्थापितों को मिली सौगात, जताई खुशी

केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने भाषण में किया पाक विस्थापितों के लिए संघर्ष कर रहे हिंदू सिंह सोढ़ा का जिक्र  
less than 1 minute read
Google source verification
pak immigrants in jodhpur are happy for citizenship amendment bill

नागरिकता संशोधन बिल पास होते ही जोधपुर में रह रहे 15 हजार पाक विस्थापितों को मिली सौगात, जताई खुशी

जोधपुर. जोधपुर में सालों से नागरिकता का इंतजार कर रहे पाक विस्थापितों ने राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी जताई। प्रदेश में करीब 30 हजार व जोधपुर में 15 हजार पाक विस्थापित सालों से नागरिकता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर दिए भाषण में जोधपुर के हिंदूसिंह सोढा जिक्र किया। सोढा 25 वर्ष से पाक विस्थापितों को नागरिकता के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अब तक हजारों पाक विस्थापितों को नागरिकता दिलाने में मदद की है।

पाकिस्तान विस्थापित फैक्ट फाइल
भारत में विस्थापित : एक लाख
राजस्थान में विस्थापित : 30 हजार
जोधपुर में विस्थापित : 15 हजार

जोधपुर में पाक विस्थापित :
बनाड़ रोड -2500
झंवर रोड अलकौसर नगर -2200
आंगणवा - 1500
गंगाणा -3000
कालीबेरी -3000
डालीबाई मंदिर रोड - 1000
चोखा- 1000
बोरानाडा- 1000
कुड़ी भगतासनी- 600

इनका कहना है
पाक विस्थापितों के भारत आने का सिलसिला सालों से जारी है। यहां आने के बाद वे सालों से नागरिकता के लिए संघर्ष कर रहे थे। जोधपुर में करीब 15 हजार पाक विस्थापितों में से महज 1200 विस्थापितों को नागरिकता मिल पाई है। केंद्र सरकार ने इनको नागरिकता देने का रास्ता खोल नई सौगात दी है।
-हिन्दूसिंह सोढा, अध्यक्ष, सीमांत लोक संगठन