
बेलवा, जोधपुर। क्षेत्र में घुड़ियाला गांव के एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। हवाई जहाजनुमा गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे के साथ अंग्रेज़ी में एसजीए व उर्दू में पाकिस्तान इंटरनेशनल लिखा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार पांच दिन पहले घुड़ियाला गांव की ढाणियों के पास एक खेत में खेलते बच्चों को पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। बच्चों ने खेल-खेल में गुब्बारे को फोड़ दिया। हालांकि पाक झंडे के साथ विमान के फोटो के साथ मिले गुब्बारे से गांव में सनसनी फैल गई।
हवाई जहाज जैसे दिखने वाले इस गुब्बारे पर इंग्लिश में SGA लिखा है। इसके पास उर्दू में पाकिस्तान इंटरनेशनल लिखा हुआ है। गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद से ढाणियों में कोतूहल बना हुआ है। जोधपुर का घुड़ियाला गांव भारत-पाकिस्तान सरहद के करीब 400 किमी अंदर है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन घुड़ियाला गांव के निकटवर्ती जिनजिनयाला में आसमान से एक बैटरीनुमा इलेक्ट्रिक डिवाइस गिरा था। जिसे बालेसर पुलिस ने कब्जे लेकर जांच कर रही है। वहीं अब पाकिस्तान लिखा गुब्बारा देखकर ग्रामीण दंग रह गए। उन्हें किसी साजिश अनहोनी की आशंका को देखते हुए बालेसर थाना पुलिस को सूचना दी। बुधवार (19 जून) शाम को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्होंने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मौके से फटे गुब्बारे की थैली बरामद की है, वहीं इसके साथ किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।
Updated on:
19 Jun 2024 09:53 pm
Published on:
19 Jun 2024 09:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
