Rajasthan News : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में रहने वाले पाकिस्तान नागरिकों को देश छोड़ने संबंधी आदेश के तहत नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) धारक पाक नागरिकों को भारत छोड़कर जाने से राहत मिल गई है। अब उन्हें भारत छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। उधर, पिछले तीन दिन में पाकिस्तान के 362 नागरिकों के एलटीवी स्वीकार कर पंजीयन किए गए हैं। एफआरओ ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से भारत में रहने वाले पाकिस्तान नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।