10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान भेजी मिठाई, यह बहाना बना कर बॉर्डर से लौटा दी मीठी सौगात

गणतंत्र दिवस के मौके भारत की ओर से दी गई मिठाई को पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दी। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने रविवार सुबह बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स को बुलाया और राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई की पेशकेश की।
2 min read
Google source verification
pakistani soldiers did not take sweets from indian soldiers at border

भारत ने गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान भेजी मिठाई, यह बहाना बना कर बॉर्डर से लौटा दी मीठी सौगात

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. गणतंत्र दिवस के मौके भारत की ओर से दी गई मिठाई को पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दी। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने रविवार सुबह बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स को बुलाया और राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई की पेशकेश की। पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों को कहा कि ऊपर से मिठाई लेने को मना किया है। रेंजर्स खुद भी खाली हाथ आए थे। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने स्वयं ही एक दूसरे का मुंह मीठा दिया।

होली, दिवाली, ईद, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे पर्व पर भारत की ओर से सीमा पार ड्यूटी दे रहे पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाई दी जाती है। पाकिस्तान भी अपने स्वतंत्रता दिवस और ईद पर भारतीय जवानों को मिठाई खिलाता है। पिछले कुछ समय से दोनों देशों की सीमा के मध्य तनाव अधिक रहने से कई बार अब यह परंपरा टूटती नजर आ रही है।

लगातार दूसरे गणतंत्र दिवस पर दोनों देशों के मध्य तनाव
यह लगातार दूसरा गणतंत्र दिवस है जब दोनों देशों के मध्य तनाव बना हुआ है। पिछले साल गणतंत्र दिवस पर भारत ने स्वयं ही पाकिस्तान को मिठाई नहीं भेजी थी। जनवरी 2019 में जम्मू कश्मीर में सीमा पार से भारतीय सैनिकों पर स्नाइपर से हमला हुआ था, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पांच पाक सैनिकों को मारा। हालांकि इस साल बीएसएफ मुख्यालय ने गणतंत्र दिवस पर सभी फ्रंटियर को पाक को मिठाई देने का निर्देश दिया था।

बकरा ईद पर भेजी थी अंतिम मिठाई
पिछले साल 5 जून को बकरा ईद पर पाक रेंजर्स ने बीएसएफ को मिठाई भेजी थी लेकिन दो महीने बाद 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटाने के बाद मीठी ईद, स्वतंत्रता दिवस और दिवाली पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ।

मिठाई नहीं ली
हमने मिठाई दी, पाक रेंजर्स ने स्वीकार नहीं की।
- अमित लोढ़ा, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर

रेंजर्स ने कहा, ऊपर से ऑर्डर नहीं है
पाक रेंजर्स ने हमारे जवानों का कहा कि ऊपर से ऑर्डर नहीं है इसलिए मिठाई नहीं लेंगे।
- गुरपाल सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल गुजरात फ्रंटियर