10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुटखा छोडऩा है तो इनसे लें प्रेरणा, भाभी को कैंसर हुआ तो हमेशा के लिए छोड़ दी लत

किसी जमाने में हर रोज 15 पाउच गुटखे के खाने वाले रामदत्त हर्ष इन दिनों रोटी-सब्जी के अलावा कुछ नहीं खाते। 32 साल तक गुटखा खाने वाले रामदत्त हर्ष (53) का कहना है कि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो गुटखे का नशा छोडऩा सबसे आसान है।
less than 1 minute read
Google source verification
pan masala and gutkha ban latest news in hindi

गुटखा छोडऩा है तो इनसे लें प्रेरणा, भाभी को कैंसर हुआ तो हमेशा के लिए छोड़ दी लत

जोधपुर. किसी जमाने में हर रोज 15 पाउच गुटखे के खाने वाले रामदत्त हर्ष इन दिनों रोटी-सब्जी के अलावा कुछ नहीं खाते। 32 साल तक गुटखा खाने वाले रामदत्त हर्ष (53) का कहना है कि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो गुटखे का नशा छोडऩा सबसे आसान है। साढ़े तीन साल पहले उनकी भाभी को कैंसर हुआ था। अहमदाबाद में भाभी के इलाज के दौरान गुटखा खाने वालों की हालत देख हर्ष भयभीत हो उठे। भाभी के ऑपरेशन के दिन ही उन्होंने गुटखा छोडऩे का प्रण ले लिया।

हालांकि ऑपरेशन व सेक होने के बावजूद उनकी भाभी नहीं बच पाई। हर्ष ने कहा कि शुरुआती साढ़े तीन माह उन्हें गुटखा खाने की खूब तलब हुई और सिरदर्द हुआ, लेकिन उन्होंने परमात्मा का नाम लेते हुए अहमदाबाद में तड़पते मरीजों के दृश्य को दिमाग में रख गुटखे का एक भी दाना मुंह में नहीं लिया। आज वे पूर्ण रूप से गुटखे की लत से बाहर आ चुके है। उन्हें अब किसी प्रकार के नशे की आदत नहीं है। वे अब सभी को गुटखा नहीं खाने की नसीहत देते हैं।