10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस गांव में 6 भाइयों के परिवार को समाज से किया बहिष्कृत, फिर जुड़ने के लिए मांगे 21 लाख

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Panchayat boycott entire family in Jodhpur

Panchayat boycott entire family in Jodhpur

लोहावट/ जोधपुर। लोहावट थाना क्षेत्र के जालोड़ा गांव में छह भाइयों के परिवार को समाज से बहिष्कृत कर तथा उनका हुक्का-पानी बंद कर 21 लाख रुपये अदा कर पंचों के सामने माफी मांगने की खाप पंचायत द्वारा आदेश देने का न्यायालय से इस्तगासा के जरिए पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कस्तूरीलाल पुत्र मोहनलाल सुथार निवासी जालोड़ा ने न्यायालय से इस्तगासा के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया कि उसके लड़के विष्णु की पत्नी 7 अप्रैल को टांके में गिरने से मौत हो गई थी। जिसका लोहावट पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत हो गई।

उसके पुत्र के जमानत पर रिहा होने से सुथार समाज के पंच नाराज हो गए एवं 6 अक्टूबर को विश्वकर्मा मंदिर पीलवा में एकत्रित होकर परिवादी को बुलाए बिना ही उसे व उसके पांच भाइयों के परिवार को समाज के पंचों ने समाज से बाहर करने व हुक्का-पानी, बेटी व्यवहार आदि बंद कर दिया गया। आदेश दिया कि वह 21 लाख रुपये समाज के पंच गणों को अदा करें तथा पंचायत बुलाने का समस्त खर्चा वहन करें व पंचों के सामने खड़े होकर माफी मांगे। तभी खाप पंचायत के पंचों द्वारा उचित निर्णय लिया जाएगा।