
यात्रियों को नहीं मिल रहा सस्ता पानी
जोधपुर।
केन्द्र सरकार की योजना के तहत रेलवे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर सुलभता से सस्ता, शुद्ध व स्वच्छ पानी उपलब्ध हो, इसकी व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस योजना का यात्रियों को लाभ नहीं मिल रहा है। दरअसल, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) द्वारा गुजरात की वॉ टेक आरओ सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से वॉटर वेंडिग मशीन लगवाई गई थी । मशीनें लगाने के लिए लाइसेंस फ ीस तय की गई थी लेकिन फ र्म द्वारा लंबे समय से लाइसेंस फ ीस जमा नहीं करवाने पर आईआरसीटीसी ने फ र्म को नोटिस जारी किया है। एेसी स्थिति में स्टेशन पर हर समय आरओ पानी नहीं मिलने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
-----
जोधपुर मण्डल में 20 मशीनें
उत्तर पश्चिम रेलवे में यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई थी। जोधपुर मंडल में भी जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, बाड़मेर, पाली, मेड़तारोड, मकराना, बालोतरा व राइकाबाग में ऐसी 20 मशीनें लगाने का लाइसेंस गुजरात की फ र्म को दिया गया था। वर्तमान में सभी मशीनों पर पानी विक्रय बंद है।
---
फिलहाल रोक
फि लहाल जोधपुर मंडल में लगाई गई सभी मशीनों का लाइसेंस अस्थाई रूप से स्थगित करते हुए बकाया शुल्क जमा करवाने तक पानी बेचने पर रोक लगा दी गई है।
तनवीर इस्माइल, क्षेत्रीय प्रबंधक आइआरसीटीसी
--
आइआरसीटीसी द्वारा मशीन लगाने के प्लान में संशोधन के पहले की तिथि की लाइसेंस फीस मांगी जा रही है। जिसके लिए कंपनी सहमत नहीं है।
ओमप्रकाश शाह, एमडी
वॉ टेक आरओ सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
Published on:
12 Mar 2019 09:08 pm
