
RAILWAY--जोधपुर-हावड़ा की पुरानी गाड़ी नम्बर वाले आरक्षित टिकटधारकों को यात्रा की अनुमति नहीं
जोधपुर।
जोधपुर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 02308 का नम्बर बदलने और पुराने नम्बर की गाड़ी के टिकटों पर रिफ ण्ड के बावजूद अभी भी यात्री रेलवे स्टेशन पहुंच रहे है। जबकि इस नम्बर की गाड़ी के टिकटधारकों को किसी भी श्रेणी में यात्रा की अनुमति नहीं है। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने जोधपुर-हावड़ा सुपरफ ास्ट 12308/07 के नम्बर इसी माह बदलकर 02386 कर दिया था। इस सम्बंध में उन यात्रियों को समय रहते सूचना भी दे दी गई थी कि पुराने नम्बर की गाड़ी वाले आरक्षित टिकटधारकों को यात्रा की अनुमति नही दी जाएगी। यात्रियों को उस टिकट का पूरा पैसा वापिस किया जा रहा है। हावड़ा में सफ र करने वाले यात्रियों को नए नम्बर से आरक्षण करवाने की सलाह दी गई है । इसके बावजूद कई यात्री पुरानी गाड़ी नम्बर वाले टिकटों को लेकर यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंच रहे है, जिनको प्रवेश द्वार पर ही जांच के दौरान वापस भेजा जा रहा है।
Published on:
17 Oct 2020 11:24 am
