10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगा शुद्ध-सस्ता पेयजल

- जोधपुर सहित 8 रेलवे स्टेशनों पर लगेगी वॉटर वेंडिंग मशीन - 3 रुपए में आधा लीटर व 5 रुपए में मिलेगा एक लीटर पानी
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 26, 2021

RAILWAY---यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगा शुद्ध-सस्ता पेयजल

RAILWAY---यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगा शुद्ध-सस्ता पेयजल

जोधपुर।

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर सस्ते, शद्ध व ठण्डे पेयजल की सुविधा मिलेगी। जोधपुर रेल मण्डल के 8 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की पेयजल सुविधा के लिए वाटर वैन्डिंग मशीन लगाई जाएगी। प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार यह मशीनें जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, पाली मारवाड़, जैसलमेर, मकराना, बालोतरा व मेड़ता रोड रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाएंगी। इससे रेलवे को करीब 60 लाख रुपए की आय होगी। मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार वाणिज्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशनों पर वॉटर वैंडिग मशीन लगाने के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे, जिस पर रेलवे को प्रस्ताव मिले है।

--

यह रहेगी दरें

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल ने बताया कि वाटर वैंडिंग मशीन पर यात्रियों को स्वयं की बोतल या कंटेनर लाने पर

पानी की मात्रा-- दाम

- 300 मिली -- 2 रुपए

- 500 मिली -- 3 रुपए

- 1 लीटर -- 5 रुपए

- 2 लीटर -- 8 रुपए

- 5 लीटर-- 20 रुपए

--

बोतल-कंटेनर के देने होंगे अतिरक्त रुपए

- आधा लीटर बोतल के 2 रुपए

- 1 लीटर बोतल के 3 रुपए

- 2 लीटर बोतल के 4 रुपए

- 5 लीटर कंटेनर के 5 रुपए

--