10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Patrika Changemaker Campaign: घर की तरह राजनीति में भी झाड़ू लगाने की जरूरत
Play video

Patrika Changemaker Campaign: घर की तरह राजनीति में भी झाड़ू लगाने की जरूरत

उन्होंने कहा कि महिलाएं जो काम अपने हाथ में लेती हैं। उसे पूरा करती हैं।
Google source verification

जोधपुर . चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सारस्वत सोसायटी भवन शहर की महिलाओं ने पत्रिका चेंजमेकर्स ाकार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति की ओर कदम बढ़ाने के लिए सहमति जाहिर की। अवसर महिलाओं का कहना था कि जिस प्रकार वे घर में झाड़ू लगाकर उसे साफ और स्वच्छ रखती हैं। उसी प्रकार अब राजनीति में झाड़ू लगा कर उसे साफ करने का समय आ गया है। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य सुमन पोरवाल सहित पार्षद राधा शुक्ला ने महिलाओं को संबोधित किया। पार्षद शुक्ला ने कहा कि राजनीति सुचितापूर्ण होनी चाहिए। राजनीति साफ हो, जनता का पैसा जनता तक पूरा पहुंचे। उन्होंने राजस्थान पत्रिका की इस मुहिम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो काम अपने हाथ में लेती हैं। उसे पूरा करती हैं। इसलिए राजनीति को स्वच्छ करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को आगे आकर भागीदारी निभानी होगी। हर किसी का विकास ही राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सलाम करती हूं पत्रिका की नजर को कि इसके माध्यम से वह महिलाओं की ताकत को बढ़ाएगी। जो यह बदलाव लाया जा रहा है। उसमें महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। इस कार्यक्रम में करीब ३५ महिलाओं ने भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में कुसुमलता परिहार, सारिका कंसारा, शारदा व्यास, गायत्री सारस्वत, मनीषा सारस्वत, लीला शुक्ला, तारामणि रांकावत, संतोष सारस्वत, बंसती सारस्वत, सीमा गुप्ता, विजयलक्ष्मी उपाध्याय, पिंकी माथुर, अर्चना माथुर, आभा माथुर, अंजु माथुर, मीता माथुर, इंदु माथुर, शीलू माथुर, वीना, किरण सारस्वत, विद्या देवी सारस्वत, हिमांशी शर्मा, रेखा शर्मा, मणि वाजपेयी, मयूरी जोशी, रेखा सारस्वत।