11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO : फलोदी पहुंची जनमत रथयात्रा, मतदान के संकल्प के साथ लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं
Play video

VIDEO : फलोदी पहुंची जनमत रथयात्रा, मतदान के संकल्प के साथ लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा फलोदी को जिला बनाने को लेकर रहा साथ ही लोगों ने महिला सुरक्षा एवं स्मैक के बढ़ रहे कारोबार को लेकर काफी चिंता व्यक्त की।
Google source verification

जोधपुर. जिले की फलोदी विधानसभा में जागो जनमत रथयात्रा बुधवार को पहुंची। जहां लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही लोगों ने जन एजेंडा को लागू करने पर सुझाव दिए। लोगों ने मुद्दे रखे और सरकार के कामकाज को लेकर प्रतिक्रिया भी दी। साथ ही लोगों ने स्थानीय 3 प्रमुख मुद्दे भी रखे। यहां महिलाओं ने भी भागीदारी अदा की। पत्रिका व फेसबुक की फेक न्यूज के खिलाफ अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया। जोधपुर जिले के फलोदी विधानसभा क्षेत्र में जागो जनमत यात्रा के पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की एवं रोड संकल्प किया लोगों को फेक न्यूज के बारे में भी जानकारी दी गई। क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा फलोदी को जिला बनाने को लेकर रहा साथ ही लोगों ने महिला सुरक्षा एवं स्मैक के बढ़ रहे कारोबार को लेकर काफी चिंता व्यक्त की।