10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खराब फसलों की सुध लेने खेतों में पहुंचने लगे पटवारी

भोपालगढ़. उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इस बार लगभग 30 से 40 गांवों में तो नाम मात्र की भी फसल नहीं हो पाई है और शेष गांवों में भी अकाल के विकट हालात बने हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Patwari to reach in fields

खराब फसलों की सुध लेने खेतों में पहुंचने लगे पटवारी

भोपालगढ़. उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इस बार लगभग 30 से 40 गांवों में तो नाम मात्र की भी फसल नहीं हो पाई है और शेष गांवों में भी अकाल के विकट हालात बने हुए हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र अथवा प्रदेश के अभावग्रस्त गांवों में न तो कोई राहत संबंधी पैकेज की घोषणा की गई है और न ही किसानों को राहत देने के प्रयास शुरु हुए हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में कम बारिश से उपजे हालात का जायजा लेने के लिए तहसील क्षेत्र के सभी पटवारी अपने-अपने हल्कों के गांवों के खेतों में पहुंचकर न केवल फसलों का जायजा ले रहे हैं, बल्कि फसल खराबे की गिरदावरी करने का काम भी शुरु कर दिया है।तहसीलदार नानगराम चौधरी एवं नायब तहसीलदार डॉ कैलाश इनाणिया ने बताया कि भोपालगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इस बार कम बारिश के चलते उपजे हालात का जायजा लेने के लिए सभी हल्का पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर गत 16 सितम्बर से ही सभी खेतों में पहुंचकर फसलों की गिरदावरी करने के लिए पाबंद किया गया था और क्षेत्र भर में सभी पटवारी इन दिनों गिरदावरी का काम पूरे जोर-शोर से कर रहे हैं। जिसके बाद क्षेत्र के सभी हल्का पटवारियों द्वारा पेश की जाने वाली हल्का रिपोर्ट को इकजाई कर जिला प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को भिजवाई जाएगी। वहीं इस दौरान क्षेत्र के खारिया खंगार गांव के हल्का पटवारी रमेश गुर्जर ने किसानों के खेतों में मौके पर जाकर कम वर्षा के कारण हुई फसल खराबे का निरीक्षण करते हुए गिरदावरी का काम किया। इस दौरान किसान लक्ष्मणसिंह, लालसिंह, रामरतन व रामसिंह आदि कई किसानों ने उनके समक्ष सरकार से तुरंत भोपालगढ़ तहसील क्षेत्र में अकाल घोषित करते हुए राहत के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध करवाने की भी मांग की। (निसं)

क्या कहते हैं अधिकारी
भोपालगढ़ तहसील क्षेत्र के सभी पटवार हल्कों में संबंधित पटवारियों की बैठक लेकर उन्हें क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कम बारिश के कारण सावणी फसलों में हुए नुकसान का आकलन करते हुए गिरदावरी रिपोर्ट बनाकर समय पर जमा करवाने के दिशा-निर्देश दे दिए गए। वहीं ग्रामीणों से मिली रिपोर्ट एवं मेरे द्वारा किए गए अवलोकन के बाद क्षेत्र के हालात के संबंध में जिला प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को भी बता दिया गया है। - रामानंद शर्मा, उपखण्ड अधिकारी, भोपालगढ़