10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कफ्र्यू के बावजूद सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, 133 वाहनों के चालान सहित 7 एफआइआर दर्ज

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए परकोटे क्षेत्र में लागू कफ्र्यू के बावजूद आम लोग सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन थानों में मंगलवार को सात एफआइआर दर्ज कर सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र सिंह यादव के अनुसार परकोटे वाले क्षेत्र में निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू है।
2 min read
Google source verification
people are roaming on roads even after coronavirus lockdown

कफ्र्यू के बावजूद सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग, 133 वाहनों के चालान सहित 7 एफआइआर दर्ज

जोधपुर. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए परकोटे क्षेत्र में लागू कफ्र्यू के बावजूद आम लोग सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन थानों में मंगलवार को सात एफआइआर दर्ज कर सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र सिंह यादव के अनुसार परकोटे वाले क्षेत्र में निषेधाज्ञा की धारा १४४ लागू है। इसके बाद भी सड़कों पर आने वाले लोगों पर ड्रॉन से निगरानी रखी जा रही है।

इसी के आधार पर सदर बाजार थाना पुलिस ने दो एफआइआर दर्ज कर शाकिर बेग पुत्र रशीद और मोहम्मद अकिल पुत्र अकुल वहीद को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सदर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर दुष्यंत पुत्र भीमराज, रोहित पुत्र सीताराम और सुल्तान उर्फ समीर पुत्र सिराजुद्दीन को गिरफ्तार किया। नागौरी गेट थाना पुलिस ने दो मामले दर्ज कर जितेन्द्र पुत्र सोहनलाल और कैलाश पुत्र घेवरचंद मेहता को गिरफ्तार किया।

१३३ वाहनों के चालान, २१ जब्त
उधर, पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जिले की पुलिस ने लॉक डाउन व कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर १०८ वाहनों के चालान किए। इनमें से १९ वाहन जब्त किए गए। जबकि यातायात पुलिस ने २५ वाहनों के चालान कर २ दुपहिया वाहन जब्त किए।

मोहल्ले में बाहर से लोग आए तो पुलिस बुला जांच कराई
देवनगर थानान्तर्गत राजीव गांधी कॉलोनी में मंगलवार को तीन व्यक्ति लम्बे समय बाद लौटे तो मोहल्लेवासियों ने एेतराज जताया और पुलिस बुलाकर चिकित्साकर्मियों से जांच करवाई। पुलिस के अनुसार मूलत: मध्यप्रदेश के सात-आठ व्यक्ति परिवार सहित राजीव गांधी कॉलोनी में किराए पर अलग-अलग रहते हैं। लॉक डाउन से पहले तीन व्यक्ति मजदूरी करने के लिए बनाड़ क्षेत्र में एक मकान पर गए थे। लॉक डाउन होने पर तीनों व्यक्ति उसी मकान में रहने लग गए थे और लॉक डाउन खुलने का इंतजार करने लगे थे।

इस बीच, मंगलवार को लॉक डाउन बढऩे की घोषणा हो गई। तब तीनों व्यक्ति किसी तरह राजीव गांधी कॉलोनी स्थित अपने कमरे पहुंचे। इसका पता लगा तो आस-पास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तीनों व्यक्तियों के बाहर से आने पर एेतराज व संदेह व्यक्त किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में चिकित्सा विभाग की टीम बुलाकर जांच कराई गई। जिसमें तीनों व्यक्ति स्वस्थ्य पाए गए। तब उन्हें मकान में रहने की छूट दी गई।